Daily Rashifal – Are daily horoscopes really accurate

ज्योतिष ग्रंथों में चंद्रमा के महत्व को विस्तार पूर्वक वर्णित किया गया है, जिसके अनुसार कहा गया है कि यद्यपि सभी लग्न उपलब्ध होते हैं तो चंद्र लग्न द्वारा फल कथन या भविष्यवाणी करना सबसे उत्तम होता है। दैनिक राशिफल / Daily Rashifal का आधार चंद्रमा ही होता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों की गति का निर्धारण किया गया है। सभी नौ ग्रहों में चंद्रमा सबसे अधिक तेज गति से विचरण करने वाला ग्रह है। यह प्रतेक दिन एक नक्षत्र को भोगता है और प्राय: सवा से ढा़ई दिनों तक एक राशि में विचरण करते हैं, अत: जीवन में होने वाले उतार-चढ़ावों पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे अधिक माना गया है।